
दलन सिंह उच्च विद्यालय में स्मार्ट क्लासेज का हुआ उद्घाटन
मांझी(सारण) : शारीरिक सामाजिक बौद्धिक व आध्यात्मिक शिक्षा से ही देश का समग्र विकास हो सकता है। यह बातें विधान पार्षद केदार नाथ पाण्डेय ने शुक्रवार को स्थानीय दलन सिंह उच्च विद्यालय में स्मार्ट क्लासेज का उद्घाटन करने के बाद आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। इससे पहले श्री पाण्डेय ने स्मार्ट कक्ष व स्मार्ट क्लासेज का क्रमश फीता काटकर तथा रिमोट से विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने अमरीका वियतनाम युद्ध की चर्चा करते हुए वियतनाम के लोगों की अनुशासनप्रियता व देश भक्ति को अनुकरणीय बताया। समारोह को शिक्षक नेता क्रमशः चुल्हन प्रसाद सिंह राजाजी राजेश चन्द्रमा सिंह भरत प्रसाद नागेन्द्र सिंह विजय ठाकुर विद्यासागर विद्यार्थी रंजन शर्मा रामयदि प्रसाद राजेन्द्र सिंह महात्मा गुप्ता कृष्ण बिहारी सिंह रामदयाल यादव पुनीत कुमार सिंह सुशील कुमार मौर्य तथा मनोज कुमार सिंह, शुभ नारायण सिंह, अदालत राम, प्रो. रघुनाथ ओझा आदि ने भी सम्बोधित किया। अध्यक्षता पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव तथा संचालन सत्येन्द्र पाण्डेय ने किया।




Recent Comments