लहेजी पंचायत में 7वीं आर्थिक जनगणना का सम्पन्न
परवेज अख्तर/सिवान,
हसनपुरा (सिवान) : प्रखंड के लहेजी पंचायत में 7वीं आर्थिक जनगणना के कार्य बुधवार को सम्पन्न हुआ। इस दौरान सीएससी के जिला प्रबंधक नबील अहमद हाशमी ने बताया कि यह सर्वेक्षण के कार्य पेपर लेस, और पूरी तरह ऑन लाइन किया जाएगा। जिस कार्य को लहेजी पंचायत के सीएससी सुपवाईजर असफाक अख्तर खान के देख-रेख में सम्पन्न हुआ। इस दौरान बताया गया है कि सर्वेक्षण सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय भारत सरकार के अधीन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रगणक गुड्डू यादव, सूरज सिंह, आफताब खान आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।
—




Recent Comments