अपर महाप्रबंधक के निरीक्षण को ले तैयारी शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के अपर महाप्रबंधक अमित कुमार अग्रवाल
28 जनवरी को जंक्शन का निरीक्षण करेंगे। इसको लेकर जंक्शन पर साफ-सफाई
के साथ-साथ अपने अपने कार्य को पूरा करने में रेल अधिकारी लगे हुए हैं।
अपर महाप्रबंधक गोरखपुर-सिवान जंक्शन के मध्य तथा जंक्शन का निरीक्षण
करेंगे। जिसका पत्र आते ही जंक्शन पर तैनात सभी अधिकारी अलर्ट हो गए।
निरीक्षण को देखते हुए रेलवे कर्मियों द्वारा अपने-अपने कार्यों का
निष्पादन युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।