विधालय मे रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

डोरीगंज
“”””””””””
गरखा प्रखण्ड के मीरपुर जुअरा गाँव स्थित जानकी बिघापीठ विधालय परिवार में स्कुल के बच्चों के बीच रंगोली एवं दीया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । स्कुल के निदेशक श्री शशि शेखर द्वारा विधिवत इस प्रतियोगिता का उद्धाटन किया गया । बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगोली तथा दीया का निर्माण किया ।वगॅ षष्ठम के छात्र अंशु, खुशी, बबली, अंकिता, बिट्टू ने अपने रंगोली के द्वारा पर्यावरण का संदेश दिया वहीं कज्ञा चतुर्थ के छात्र सौरभ ,आशीष, ऋतिक, निकिता, शगुन, तनु प्रिया ने अपने रंगोली के माध्यम से ग्लोबल वार्मिंग का संदेश दिया ।

इस अवसर पर प्राचार्य श्री राजेश रंजन ने कहा कि इस तरह के क्रियाकलापों से बच्चों में छुपी प्रतिभा का विकास होता है एवं उनके व्यक्तित्व में निखार आता है ।इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में विधालय के शिक्षकवृंद बी. के. सिंह, मीरा सिंह, समीक्षा सिंह, संदीप कुमार, मुकेश कुमार, ओमप्रकाश कुमार, नेहा कुमारी, अनामिका, सोनी कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
वही सदर प्रखण्ड के मुसेपुर गाँव स्थित बीएनएसएस मन्दिर मे रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे विधालय की छात्रा रेखा , बब्ली , पुजा , रुचि , पलक , करिश्मा , स्वेक्षा , स्नेहा , शिखा , रेखा आदि छात्राओ ने भाग लिया ।
इस अवसर पर विधालय के शिक्षक रामचन्द्र सिंह , सनोज कुमार , राजेश कुमार , निभा कुमारी , शिल्पी कुमारी , रिंकु कुमारी , रौशन कुमार सहित विधालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे ।




Recent Comments