रेल यात्रियों के संरक्षित एव सुरक्षित सफर हेतु संरक्षा ड्राइव,फुटप्लेट निरीक्षण,रात्री निरीक्षण, आकस्मिक निरीक्षण,ट्रैक पेट्रोलिंग एवं अनुरक्षण कार्य बहुत कड़ाई से किया जा रहा है -मंडल रेल प्रबंधक,पु.रे.

वाराणसी 14 दिसम्बर 2017
यात्री प्रधान पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल अपने यात्रियों के संरक्षित एव सुरक्षित सफर हेतु लगातार प्रयत्नशील है । यात्रियों को उपलब्ध करायी जा रही संरक्षा सुविधाओं में सुधार एक सतत प्रक्रिया के रुप में जारी है । इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक एस.के.झा के निर्देशन में वाराणसी मंडल पर रेल फ्रैक्चर जैसी घटनाओं पर नियंत्रण करने हेतु संरक्षा ड्राइव,फुटप्लेट निरीक्षण,रात्री निरीक्षण, आकस्मिक निरीक्षण,ट्रैक पेट्रोलिंग एवं अनुरक्षण कार्य बहुत कड़ाई से किया जा रहा है ।

ज्ञातव्य हो कि सीनियर सेक्शन इंजीनियर /रेल पथ/गाजीपुर सिटी के अन्तर्गत कार्यरत गैंग सं0-11 सीए के ट्रैक-मैन गंगा राम एवं धर्मराज मीणा ने दिनांक-12.12.2017 को फेफना-चितबड़ागांव रेल खण्ड पर किमी. सं0 77/6-7 पर पेट्रोलिंग के दौरान रात्रि कालीन पेट्रोलिंग 23:15 बजे रेल फ्रैक्चर को डिटेक्ट किया दोनो छोर के स्टेशन पर सूचित कर जागल प्लेट लगाया और सम्भावित दुर्घटना को बचाया । इसी प्रकार सीनियर सेक्शन इंजीनियर/रेल पथ/सलेमपुर के अन्तर्गत कार्यरत गैंग सं0-1 बीए के गेटमैन श्री सन्ने लाल एवं श्री गौरीशंकर ने भटनी-सलेमपुर रेलखण्ड के मध्य किमी सं-1/0-5 पर दिनांक-02.12.2017 को रात्रि कालीन पेट्रोलिंग के दौरान रात्री 22:50 बजे रेल फ्रेक्चर को डिटेक्ट किया एवं रेल दुर्घटना होने से बचाया । इंजीनियरींग कर्मचारी गंगा राम , धर्मराज मीणा , सन्ने लाल एवं गौरीशंकर ने पेट्रोलिंग करते हुए सजगता ,निष्ठा और डयूटी के प्रति इमानदारी का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया । उनके सराहनीय प्रयास के कारण उक्त रेल खण्डों को सही समय पर दुरुस्त करके रेल दुर्धटना का बचाव किया जा सका ।

मंडल रेल प्रबंधक एस.के.झा ने इंजीनियरींग कर्मचारी गंगा राम , धर्मराज मीणा , सन्ने लाल एवं गौरीशंकर को अपने कार्यालय में नगद एक-एक हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया । इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक वी के श्रीवास्तव ने उक्त कर्मचारियों सराहना करते हुए अन्य कर्मचारियों को भी कार्य के प्रति निष्ठावान एव इमानदार बनने हेतु प्रेरित किया । वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) अजय वार्ष्णेय एवं वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय राहुल श्रीवास्तव ने उक्त कर्मचारियों कर्तव्यनिष्ठा और त्वरित कार्यवाही की सराहना की है ।
इस आशय की जानकारी अशोक कुमार जन संपर्क अधिकारी, वाराणसी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया ।




Recent Comments