छपरा में अल्पसंख्यक वित्त निगम द्वारा एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन
#विभागीय मंत्री खुर्शीद आलम ने कम उपस्थिति पर अधिकारी की लगाई फटकार

छपरा
अल्पसंख्यक वित्त निगम द्वारा एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन राजेंद्र स्टेडियम में किया गया । इस सम्मेलन में राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री खुर्शीद आलम ने 85 बेरोजगार अल्पसंख्यक युवकों के बीच ऋण देने की बात कही । उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत अल्पसंख्यकों के बीच बेरोजगार लोन देने का प्रावधान है । जिसके तहत अल्पसंख्यक समुदाय के बेरोजगार युवक युवतियों को 500000 तक का ऋण प्रदान किया जाएगा। सम्मेलन के मंच पर ही पत्रकार वार्ता करते हुए उन्होंने कहा की NDA के पूर्व की सरकारों ने अल्पसंख्यकों को सिर्फ दिग्भ्रमित करने का काम किया है । भोले भाले अल्पसंख्यक लोग हमेशा से किसी न किसी नेता और पार्टी के चंगुल में फंस शोषण का शिकार होते रहे हैं । लेकिन सूबे में नीतीश कुमार एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने राज्य के अब अल्पसंख्यक के बारे में चिंता करते हैं और उनके लिए समुचित कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ करते हैं । आपको बताते चलें अल्पसंख्यक निगम द्वारा 5 लाख रूपय ऋण देने के लिए कोर्ट द्वारा मोरगेज करने की बात सामने आती रही है । जिसमें प्रत्येक आवेदक को अनुमान तक 25 से 30 हजार का खर्चा आता रहा है । इसी समस्या को समाप्त करने के लिए जदयू के जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने माननीय मुख्यमंत्री से इस मोरगेज सिस्टम को सरल करने के लिए आग्रह किया । इस संबंध में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद आलम ने मंच से घोषणा की कि पांच लाख का लोन पर अब जमीन का दस्तावेज और करंट रसीद एलपीसी जमा करने के बाद ऋण प्रदान कर दी जाएगी । इस घोषणा के लिए जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने मंत्री जी का धन्यवाद दिया ।इस मौके पर जद यू के वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप सहित कई पार्टी के कार्यकता मौजूद थे । मंत्री जी का सितलपुर बाजार पर जद( यु0) बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुमन कुमार, दरयापुर प्रखण्ड जद( यू0)अध्यक्ष मैनजर सिंह द्वारा शाल दे कर सम्मानित किया गया ।
👉अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी को मंत्री ने लगाई फटकार
अल्पसंख्यक वित्त निगम द्वारा आयोजित ऋण वितरण कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद आलम ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी को जमकर फटकार लगाई । सहर के राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में उम्मीद से कम भीड़ देख अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद आलम जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी पर भड़क उठे । उन्होंने कहा की आप जैसे पदाधिकारियों की लापरवाही के चलते सरकार की समुचित योजनाएं आमजन तक नहीं पहुंच पाती।




Recent Comments