
वाराणसी : पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर इंजीनियरिंग एवं चिकित्सा विभागों द्वारा लॉक डाउन की परिस्तिथियों में रेलवे ट्रैक पर कार्य कर रहे गैंग मैन,ट्रैक मैन एवं कैजुल लेबरों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु फेस मास्क,गमछा एवं साबुन का वितरण किया जा रहा है । इस क्रम में आज बलिया रेलवे स्टेशन के दोनों छोर पर काम करने वाले कर्मचारियों को गमछा और सेफ्टी किट दिया गया । रेलवे के इन आधारभूत कर्मचारियों के लिये लगातार काउन्सिलिंग कर उनकों संक्रमण से बचाव हेतु मास्क पहनकर रहने अपने अपने स्थान पर एक दूसरे से सामाजिक दूरी (Social distancing) बनाकर कार्य करने तथा नियमित अंतराल पर साबुन से हाथ धोते रहने की सलाह दिया जा रहा हैं। इन कर्मियों के स्वास्थ्य इत्यादि के विषय में भी पूर्ण सतर्कता एवं सावधानी बरती जा रही है।




Recent Comments