वाराणसी, 11 अप्रैल 2020;

वाराणसी मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि पाण्डेय के निर्देशन पर वाराणसी मंडल के रेलवे सुरक्षा बल/प्रभारियों के नेतृत्व में कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए लागू लॉक डाउन के तहत विभिन्न स्टेशनों पर फूड पैकेट ,दूध के पैकेट दूध, ब्रेड के पैकेट एवं बिस्कुट के पैकेटों का वितरण किया गया साथ ही प्रयागराज रामबाग, औड़िहार , आजमगढ़, थावे , गोपलगंज , छपरा एवं छपरा कचहरी रेलवे स्टेशनों और उसके आस पास भूखे प्यासे भटक रहे कुल 471 जरूरतमंद असहाय एवं गरीब लोगो को रेलवे सुरक्षा बल एवं रेलवे सुरक्षा विशेष बल के जवानों द्वारा खाने का लंच पैकेट उपलब्ध करा कर वितरीत किया ।
रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा लॉक डाउन की परिस्तिथियों से जूझते असहाय गरीबों को कोरोना वायरस से बचाव के लिये लगातार काउन्सिलिंग कर उनकों संक्रमण से बचाने हेतु जागरूक किया जा रहा है । इस कठिन समय में रेलवे के कर्मचारी ड्यूटी साथ साथ असहायों को कोरोनॉ वायरस के प्रति सजग कर रहे है और कोरोनॉ के विरुद्ध इस युद्ध में मुस्तैदी के साथ उनका लगातार मनोबल भी बढ़ा रहे हैं।

इनपुट- अशोक कुमार जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी