सारण :बैंक स्थानांतरित होने की सुचना पर सैकड़ों उपभोक्ताओं ने बैंक परिसर में विरोध प्रदर्शन किया, मौके पर पहुंची तीन थानों की पुलिस
अमनौर /सारण

अमनौर थाना क्षेत्र के अपहर गांव में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा स्थानांतरित होने की खबर को लेकर सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष व छात्र छात्राओं ने बैंक का घंटों घेराव किया. तथा बैंक अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. ग्रामीणों का कहना था कि 1988 से स्थापित इस बैंक अच्छे तरह से चल रहा था. मगर गुप्त रूप से दुसरे जगह स्थानान्तरित करने की योजना बना दी गई है. वहीं उपभोक्ताओं ने शाखा प्रबंधक पर मनमानी करने तथा उपभोक्ताओं के साथ व्यवहारिक रूप से पेश नहीं आने की बात बतायी. उनलोगों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस इस बैंक का होना बहुत जरूरी है. बैंक यहां से दूर चला जाएगा तो हमसभी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. बैंक अधिकारियों की मिलीभगत के कारण यहां से दूर स्थानांतरित करने का साजिश रची गई हैं. जिसे किसी भी कीमत पर स्थानांतरित होने नहीं देगे. बैंक खुलने के पूर्व से ही सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष बैंक के बाहर इसको लेकर जुटने लगे वहीं सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएँ भी मौके पर पहुंच विरोध कर रहे लोगों के साथ दिया.
इधर इसकी सूचना मिलने पर अमनौर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच लोगों को समझाने की कोशिश किया मगर लोगों का कहना है कि पहले स्थानान्तरित करने की स्वीकृति को रद्द कराया जाए तब जाकर हटेंगे. उक्त स्थित को देखते हुए मकेर, भेल्दी थाने की भी पुलिस मौके पर पहुंच गई. जब कि मौके पर पहुंचे शाखा प्रबंधक राजेश कुमार पासवान विरोध को देखते हुए वहां से भाग निकले. विरोध बढता देख जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक (एमडीएम) ए. के. गुप्ता भी वहां पहुंच लोगों को समझाने का प्रयास किया मगर आक्रोशित उपभोक्ताओं ने उन्हें बंधक बना लिया. तथा
रीजनल मैनेजर की बुलाने की मांग पर अड़ गए. अमनौर बीडीओ वैभव व थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने रीजनल मैनेजर से फोन पर बात कर उक्त समस्याओं से अवगत कराया जहां रीजनल मैनेजर ने इसको लेकर एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर उक्त समस्या का निदान करने का आश्वासन दिया. जिसके बाद लोगों ने अपना विरोध वापस लिया. उसके बाद बैंक खुली.