
जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-01वाराणसी 25 मार्च, 2020: कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के भारतीय रेल पर यात्री सेवाओं को 14 अप्रैल की मध्य रात्रि तक बन्द कर दिया गया है लेकिन पूरे देश में मालगाड़ियों का संचलन जारी है और भारतीय रेल का प्रयास है कि आवश्यक सामग्री समय से गन्तव्य तक निर्बाध रूप से पहुंचायी जाय । विभिन्न राज्यों में लाकडाउन की स्थिति में भारतीय रेल के कर्मचारी विभिन्न गुड्सशेड स्टेशनों एवं कन्ट्रोल आफिस में चैबीस घंटे कार्य कर रहे हैं जिससे कि देश में आवश्यक सामग्री की आपूर्ति बनी रहे। मालगाड़ियों के रेकों में आवश्यक सामग्री - खाद्यान्न, नमक, खाद्य तेल, दूध, चीनी, फल, सब्जी, प्याज, कोयला एवं पेट्रोलियम उत्पादों की ढुलाई की जा रही है । सम्बन्धित राज्य सरकारों के साथ समन्वय बनाये रखा गया है ताकि आवश्यक सामग्री को समय से बिना विलम्ब किये लोड/अनलोड किया जा सके । आवश्यक सामग्री की ढुलाई के लिये चलाई जा रही मालगाड़ियों के निर्बाध संचलन की मानिटरिंग के लिये रेलवे बोर्ड में इमरजेन्सी फ्रेट कन्ट्रोल कार्य कर रहा है जहाँ वरिष्ठ रेल अधिकारी इस पर निगरानी बनाये हुये हैं। मालगाड़ियों के संचलन, लाइन स्टाफ, अनुरक्षण स्टाफ, सुरक्षा बल के जवाने तथा चिकित्साकर्मी चैबीस घंटे कार्य कर रहे हैं। भारतीय रेल इस कठिन समय में अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने के लिये सभी उपभोक्ताओं से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा करता है ताकि माल लोडिंग एवं अनलोडिंग का कार्य तेजी से हो सके ।
अशोक कुमार जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी




Recent Comments