
मांझी-ताजपुर रोड को आक्रोशितों ने घंटो रखा जाम, प्रशासन के कारवाई करने के आश्वासन के बाद ग्रामीण हुये शांत
मांझी(सारण) : मांझी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में कथित रूप से एक पूर्व सरपंच द्वारा मवेशी कत्ल किये जाने की खबर पाकर आक्रोशित ग्रामीणों ने मांझी ताजपुर मुख्य मार्ग को घण्टे भर के लिए जाम कर दिया।हालांकि बाद में पदाधिकारियों के समझाने बुझाने के बाद सड़क जाम समाप्त कर दिया गया।ग्रामीणों का आरोप था कि डुमरी पंचायत के पूर्व सरपंच छोटू खान के घर में शुक्रवार की रात तीन मवेशी लेकर तस्कर पहुंचे थे तथा तीनों का कत्ल कर दिया गया। प्रत्यक्ष दर्शियों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। लोगों का कहना था कि कथित तौर पर पुलिस के पहुंचने के पूर्व आरोपियों ने मांस तथा धारदार हथियार आदि गायब कर दिया। सड़क जाम की सूचना पाकर पहुंचे सदर एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया कि लोगों की सूचना पर रात्रि में आरोपित के घर की सघन तलाशी ली गई हालाँकि कोई भी आपत्तिजनक समान बरामद नही हुआ और न ही घर में कोई सदस्य मौजूद था। बाद में ग्रमीणों ने आरोपियों के फरार होने तथा उनपर कानूनी करवाई करने के लिए एक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन वहां मौजूद सीओ दिलीप कुमार को सौंपा।ज्ञापन में ग्रामीणों ने दो दिनों के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया है। मौके पर मौजूद बीडीओ नील कमल थानाध्ययक्ष नीरज मिश्रा पूर्व मुखिया महेश यादव तथा अरविंद सिंह आदि ने लोगों से साम्प्रदायिक सौहार्द्र बनाये रखने तथा इस मुद्दे को पंचायती द्वारा हल करने की अपील की। जाम स्थल पर रिविलगंज तथा दाउदपुर पुलिस भी मौजूद थी।




Recent Comments