सारण :अखबार हॉकर की ट्रेन यात्रा में गिर हुई मौत
 
मढौरा (सारण)
स्थानीय थाना क्षेत्र के बाजीत भोरहा गांव के पास रेल पुल संख्या 20 के नज़दीक एक रेल यात्री की गिरकर मौत हो गई  ।घटना के समन्ध में बताया जाता है की शनिवार सुबह में ग्रमीणों ने रेल ट्रैक के पास मृत पड़े अधेड़ को देखा तो मढौरा थाने की पुलिस को सूचना किया । घटना स्थल पर मौजूद भीड़ ने बताया की छपरा कचहरी से सुबह में ट्रेन थावे जाती है, लगता है ये ट्रेन यात्री उसी ट्रेन से गिरा हो! 
            मौके पर पहुंच पुलिस ने तहकीकात किया तो पुलिस को मृतक के पॉकेट से मोबाइल , एक सेल्फ भरी हुई पांच हजार रुपयें की बैंक चेक, रेल टिकट और लगभग एक हजार नगद रुपये   मिले । जिस अधार पर पुलिस ने मृतक के नाम पते आदि की जानकारी हासिल हो गयी । मृतक के परिजनों तक भी सूचना पहुंचा दिया गया ।शव की पहचान के बाद  मृतक इसुआपुर थाना क्षेत्र के गंगोइ गांव के  शिवकुमार सिंह के पुत्र लगभग पचास वर्षीय संजीव कुमार सिंह बताये जाते है । जो की अखबार के हाकर का काम करते थे । परिजनों के मुताबिक अपने सम्बन्धी के यहां गये थे , जो लौटने के क्रम में ट्रेन से गिर जानें की संभावना जाता रहे थे ।सूचना पर  घटना स्थल पर पहुंची परिजनों के साथ बदहवास हालत में पत्नी पूनम देवी अपने पति को मृत देख दहाड़ मार के रो रही थी । जिससे उपस्थित लोगों की भी आंखे नम हो जाती थी । साथ में आये परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिया । जिसपर पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया । प्रभारी थानाध्यक्ष राम प्रवेश उरांव ने बताया की मृतक संजीव कुमार सिंह की पहचान उसके पॉकेट से मिले मोबाइल और सेल्फ भरे बैंक चेक से हुई । फिर सूचना पर परिजन आये तो मृतक के पत्नी के बयां के आधार पर यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिये छपरा भेज दिया गया ।पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव को परिजनों को सौंप दी जायेगी ।