सारण/तरैया
थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट को लेकर दोनों पक्षों ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया था।जिसको लेकर ग्राम कचहरी में सरपंच व पंचो द्वारा दोनों पक्षों के उपस्थित में जमीनी विवाद का निपटारा किया गया।सरपंच व पंचो के द्वारा दोनों पक्षों के बीच जमीन का बंटवारा कर दिया गया।जिसे दोनों पक्ष के सहमति से किया गया।उक्त मौके पर सरपंच इंदु देवी,मुखिया प्रतिनिधि धनबीर सिंह विक्कू, पंच अशोक सिंह,माधव सिंह, विजय शंकर सिंह,हेमनारायण सिंह,लालकिशोर सिंह,धन्नजय कुमार सिंह,श्रीकांत सिंह,संदीप कुमार सिंह,वीरचन्द सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।




Recent Comments