रेफरल अस्पताल तरैया के डॉक्टर गये छुट्टी पर मरीजो की बढ़ी परेशानी,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी हैरान

तरैया(सारण):06.07.2018:
रेफरल अस्पताल तरैया के कई डॉक्टर छुट्टी पर चले गए है तो किसी डॉक्टर का संविदा समाप्त हो गया है।जिसकारण अस्पताल में आने वाले मरीजो की परेशानी आजकल बढ़ गयी है।तो प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी हैरान है।प्रभारी ने बताया कि डॉ उमेश शर्मा 18 जून से 08 जुलाई तक छुट्टी में है।महिला चिकित्सक सुष्मा कुमारी भी छुट्टी पर है।डॉ एन. के .सिंह का 60 वर्ष से अधिक उम्र होने के कारण उनका संविदा समाप्त हो गया है।डॉ आर.के.झा सप्ताह में दो दिन केवल शनिवार और रविवार को ड्यूटी करते है।महिला चिकित्सक सुष्मा कुमारी भी सप्ताह में केवल दो दिन बुध व शुक्र को ड्यूटी करती है।महिला चिकित्सक का शुक्रवार को ड्यूटी था अचानक व्हाट्सऐप पर मैसेज आया कि वह नही आएगी।महिला चिकित्सक के नही आने से शुक्रवार को महिला रोगी काफी परेशान थे।खासकर गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानी हुई।प्रभारी ने बताया कि प्रत्येक डॉक्टर को सप्ताह में 06 ड्यूटी करनी है।लेकिन बुधवार को अस्पताल में केवल प्रभारी ही मौजूद थे जो रोगियों को देख रहे थे।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों के नियमित ड्यूटी नही करने से काफी परेशानी बढ़ गयी है।इसकी शिकायत जिले में भेजी जाएगी।
*रोस्टर के अनुसार चिकित्सक नही करते ड्यूटी*
रेफरल अस्पताल में रोस्टर के अनुसार डॉक्टर ड्यूटी नही करते है।प्रभारी ने बताया कि सभी चिकित्सको के ड्यूटी का रोस्टर बनाया गया है।जिसमे प्रत्येक चिकित्सक को एक सप्ताह में 06-06 ड्यूटी करनी है।लेकिन डॉक्टर मनमाने तरीके से अस्पताल आते है।जिससे समस्या उतपन्न हो रही है।डॉ. आर.के.झा शनिवार को सुबह आठ बजे आते है और रविवार को 02 बजे चले जाते है।महिला चिकित्सक सुष्मा कुमारी सप्ताह में केवल दो दिन बुधवार और शुक्रवार को ही आती है।जिससे परेशानी होती है।सभी चिकित्सको को निर्देश दिया गया है।अगर चिकित्सक नही सुधरेंगे और नियमित ड्यूटी नही करेंगे तो इसकी शिकायत जिले में सारण सीएस से की जाएगी।




Recent Comments