तरैया (सारण)
गलवान में शहीद हुए भारतीय 20 जवानों एवं फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के याद में मोलनापुर गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।जिसमें डेवढ़ी मुखिया प्रतिनिधि सह भावी तरैया विधानसभा प्रत्यासी प्रो.धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि हमारे जवान अपने देश की सुरक्षा के लिए अपना बलिदान दिया है।हम जिस धरती पर जन्म लिए है उसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत एवं भारतीय जवानों की याद में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया।तथा सभा मे उपस्थित लोगों ने बिहार के सपूत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के हत्या को बिहार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए हत्या की सीबीआई जाँच करने की मांग बिहार सरकार से किया है।कार्यक्रम के समापन के बाद दलित परिवारों के बीच मुखिया प्रतिनिधि ने खाद्य सामग्री का वितरण किया।उक्त मौके पर पूर्व प्रमुख अनिल सिंह,पूर्व जिलापार्षद डॉ.अब्दुला खान,नंदकिशोर सिंह,साहेब साह, मनपूजन त्रिवेदी,विजेन्द्र माँझी,ललन राम,हरिकृष्णा सिंह,पंचम सिंह,मनोज सिंह सहित अन्य मौजूद थे।