दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
नवलपुर थाना क्षेत्र के भर्तापट्टी गांव में बीती रात अचानक आग लग जाने से विंध्याचल यादव,राजेंद्र यादव, धनंजय यादव,मुसमात पतिया देवी,आदि घर जल कर राख व उसमें रखा सात बकरी मोटरसाइकिल जेवर बर्तन कपड़ा नगदी रुपया सारा सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया और अन्य घरों को जलने से बचाया जा सका। जानकारी के अनुसार बीती रात विंध्याचल यादव,घर में खाना खाकर सो गया था।तभी आधी रात को घर में आग लग गई और घर जल कर राख हो गया। पंचायत के मुखिया बृज किशोर यादव पीड़ित परिवार से मिले पर तत्काल राहत सामग्री दिए । अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि कर्मचारी को भेज दिया गया है।सूची तैयार होने पर तत्काल राहत सामग्री दिया जाएगा। घटनास्थल पर नवलपुर थाने के पुलिस अपने दल बल के साथ एसआई श्याम किशोर यादव पहुंचे।