वैशाली : जन अधिकार पार्टी ने 7 जुलाई को बिहार बंद को सफल बनाने का किया अपील

बिदूपुर: जन अधिकार पार्टी ने 7 जुलाई को बिहार बंद की घोषणा की है। प्रदेश को विशेष दर्जा देने की मांग को लेकर पार्टी ने बिहार बंद का आह्वान किया है। शुक्रवार की शाम में कार्यकर्ताओं ने बिदूपुर प्रखंड के सभी पंचायतों और बाज़ार के दुकानदारों से जनसम्पर्क कर बंदीं को सफल बनाने की रणनीति तैयार की। कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेवारी दी गई। पार्टी के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार यादव उर्फ पिंटू यादव व राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी राजा यादव ने कहा केंद्र सरकार बिहार के साथ सौतेलापन रवैया अपना रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए में शामिल हैं, फिर भी विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा रहा है। इससे जनता में आक्रोश है और अब सड़क पर उतरने को विवश हैं। जन अधिकार पार्टी के बिहार बंद का सभी आम-अवाम का साथ मिल रहा है। उन्होंने मीडियाकर्मियों से बताया प्रेस, एम्बुलेंस, दूध एवं इमरजेंसी सेवाएं बंद से मुक्त रहेगा। कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक संख्या में इसमें भाग लेकर सफल बनाने की अपील की है।