
🍄सीवान (01 दिसंबर )
जिले का समुदायिक रेडियो स्टेशन , रेडियो स्नेही 90.4 एफ एम , सीवान व समाजिक संस्था स्नेही लोकोत्थान संस्थान के द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के सीवान रेलवे जंक्शन परिसर में बुधवार को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।
शिविर का उद्घाटन स्टेशन अधीक्षक अनंत कुमार , भारतीय रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव , राजकीय रेल पुलिस के इंस्पेक्टर वीरेंद्र प्रसाद सिंह के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । शिविर मे आम लोगों को एचआईवी/एड्स से बचाव व रोकथाम इत्यादि विषयों पर विशेषज्ञों के द्वारा जानकारी दी गयी , साथ ही आईं ई सी मैटेरियल , निरोध , गर्व निरोधक दवाईंया आदि का वितरण भी मुफ्त में किया गया ।
इस मौके पर रेडियो स्नेही के निदेशक मधुसूदन पँडित ने बताया की एचआईवी/एड्स
एक जानलेवा बीमारी तो हैं ही साथ ही इससे सम्बंधित बहुत सी भ्रांतियाँ समाज में फैली हुई हैं । लोगो में जागरूकता लाने की दृष्टिकोण से इस शिविर का आयोजन किया गया हैं ।
उन्होंने कहां कि हमारा उद्देश्य नवयुवकों एवं समाज के वंचित वर्गों तक एच एचआईवी/एड्स की जानकारी देने के साथ-साथ यह संदेश पहुंचाना मकसद है कि बचाव ही एचआईवी/एड्स के रोकथाम का सही उपाय हैं ।
उक्त शिविर मे इप्टा सीवान के द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गयी | नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को एचआईवी/एड्स से बचाव रोकथाम , इसके प्रभाव , परीक्षण एवं
समाजिक भूमिका के उपर खूबसूरत नाट्य रूपांतर प्रस्तुत किया गया । शिविर में लगभग 5000 लोगो ने एचआईवी/एड्स
से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारिया प्राप्त की । साथ ही उन्हे आई ई सी मैटेरियल भी दिया गया । साथ ही कुछ लोगो को प्रेरित कर काउंसलिंग एवँ जाँच हेतु सदर अस्पताल मे स्थित आई सी टी सी केंद्र मे भेजा गया । कार्यक्रम को सफल बनाने मे रेडियो स्नेही , स्नेही लोकोत्थान संस्थान व इप्टा के समर्पित कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही ।
शिविर को सफल बनाने में पत्रकार नवीन सिंह परमार, रेडियो स्टेशन मैनेजर प्रीति कुमारी, रेडियो जॉकी वंदना , आरजे हर्षा , मनीष कुमार , गोविंदा कुमार , डा . असरार अहमद , रूबी खातून , बूचून कुमार , आशीष कुमार , गोविंद कुमार , रिशू कुमार डॉ मधुसूदन प्रसाद इत्यादि लोग की महत्वपूर्ण योगदान रहा।




Recent Comments