बालापुर पंचायत के वार्ड 14 में आमसभा में योजनाओं का चयन
परवेज अख्तर/सिवान;
बड़हरिया (सिवान) :प्रखंड के बालापुर पंचायत के ग्राम तिलसंडी 510 के वार्ड नंबर 14 में बुधवार को वार्ड सभा का आयोजन वार्ड सदस्य धर्मनाथ यादव की अध्यक्षता में किया गया। आम सभा में तुलसंडी 510 के वार्ड संख्या 14 में स्थित कब्रगाह में मिट्टी भराई और चारदीवारी, संजय सिंह के दरवाजे से नारायण राम के दरवाजे तक पीसीसी, बैद्यनाथ सिंह के दरवाजे से हदीस अंसारी के दरवाजे तक पीसीसी, ब्रह्मस्थान का चबूतरा का निर्माण और मिट्टी भराई सहित अन्य योजनाओं का चयन सर्वसम्मति से किया गया। आमसभा में वार्ड के निवासी वैद्यनाथ सिंह, पंकज सिंह, काशीनाथ राम, सुनील राम, अच्छेलाल पासवान, मनोज कुमार सिंह,अरुण पासवान, बुलेट सिंह, सूरज सिंह, राजू यादव उपस्थित थे।
—-




Recent Comments