बेतिया – नौतन:– जन गण मन अधिनायक के साथ किया गया झंडोत्तोलन ।दी गयी तिरंगे को सलामी

निजी गैर निजी विधालयो व संस्थानो मे गुंजा वीर सहीदो व भारत माता का जयकारा ।
न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन (प. चं) बिहार —
नौतन।। गणतंत्र दिवस यानि 26 जनवरी के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के निजी गैर निजी विधालयो एवम् संस्थानो पर झंडोत्तोलन का कार्यक्रम किया और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी गयी। यह कार्यक्रम सबसे पहले प्रखंड मुख्यालय से शुरू हुआ जहा प्रमुख जुबैदा खातुन ने झंडोत्तोलन कर सलामी दी थाना के प्रांगण मे थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह ,जगदीशपुर थाना के प्रांगण मे सूरज प्रसाद, तेलूवा उच्च माध्यमिक विद्यालय सतेंद्र नारायण, पीएचसी प्रांगण मे आर बी यादव , हाई स्कूल के प्रांगण मे अनुपमा कुमारी , मध्य विद्यालय रेखा वर्मा, प्राथमिकी विधालय मे सतीश सिंह भारतीय गहीरी इंटर कॉलेज विभूति नारायण ,एम जी ओ पब्लिक हाई स्कूल कुन्दन कुमार सिंह, राजकिय उत्क्रमित मध्य विद्यालय झाखरा मे राजकिशोर प्रसाद ,शेखवाना उत्क्रमित मध्य विद्यालय मे बुधन राम , हलखोरवा सुनील राव बनकटवा मे अरविंद कुमार अरूण, मंगल पूर विरेंद्र सिंह मदरसाओ मे एच एम ने तिरंगे को सलामी दी। वही सभी पार्टी कार्यालयो मे और दलित बस्तीओ मे अध्यक्षो ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी देने का काम किया। संस्थानो के व्यवस्थापक के द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोगो मे मिठाइया बाटी और यह पर्व पुरे भारत वर्ष मे क्यो मनाया जाता है इस जानकारी दी।

बताया कि आज का दिन इस महत्वपूर्ण है कि हमारे देश मे आज के दिन संविधान लागू हुआ और देश मे कानून व्यवस्था कायम की गयी।और जनता को मौलिक अधिकार प्राप्त हुये थे इस लिए आज का दिन देशवासी के लिए उत्साह का पर्व माना जाता है ।।