शोकसभा आयोजित कर सड़क दुर्घटना में मृत हॉकर को दी गयीं श्रधांजलि

#परवेज अख्तर/सिवान,

जीरादेई (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय स्थित जामापुर बाजार में बुधवार को हॉकर खूबलाल यादव की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी हॉकरों ने दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर गौरीशंकर दुबे, मुरली कुमार, वीरेंद्र भगत, शैलेंद्र प्रसाद, पुरुषोत्तम सिंह, विवेकानंद पांडेय सहित कई लोग उपस्थित थे।