रास्ते के विवाद में हुई जमकर मारपीट, तीन घायल
परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के जी बी नगर थाना क्षेत्र के बजरहिया गाव में शुक्रवार को रास्ते के विवाद को लेकर बबुन्ति देवी व भरत महतो के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमे बबुन्ति देवी, मुनी देवी व अनु कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों का इलाज सदर सिवान में चल रहा है। घायल बबुन्ति देवी ने आवेदन देकर गांव के ही भरत महतो, अमन कुमार समेत 6 लोगों को नामजद करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाई है। इस सन्दर्भ में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया की आवेदन मिली है जिस पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।




Recent Comments