सारण :ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में तीन जख्मी
#न्यूज़ इनपुट -अजहर करीम

इसुआपुर
छपरा-सतरघाट मुख्य सड़क स्थित थाना क्षेत्र के चहपुरा गांव के देवी स्थान के पास मंगलवार की सुबह ट्रक व ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वही ट्रैक्टर के ड्राइवर को भी चोट लगी है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना इसुआपुर पुलिस को दी। वहीं घायलों को इलाज के लिए मशरक तथा इसुआपुर पीएचसी लाया। जहां से उन्हें सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।

घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर यातायात अवरूद्ध कर दिया। हलांकि थानाध्यक्ष अरविन्द पाशवान ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर यातायात बहाल कराया। घटना का कारण घना कोहरा होना बताया जा रहा है।




Recent Comments