पानापुर में 96वीं जयंती पर श्रद्धा पूर्वक याद किए गए जननायक कर्पूरी ठाकुर
पानापुर (सारण)शुक्रवार को थानाक्षेत्र के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों सहित विभिन्न कार्यालयों में श्रद्धा पूर्वक’ जननायक कर्पूरी ठाकुर ‘ की जयन्ति मनाई गई ।इस मौके पर उनके राजनैतिक, सामाजिक तथा देश के लिए दिए गए योगदानों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।प्राथमिक विद्यालय जीपूरा की प्रधानाध्यापिका कुमारी प्रभावती ने बच्चों को बताया कि अपने देश व राज्य में सैकड़ों नेता हुए ,लेकिन “जननायक “की उपाधि केवल और केवल कर्पूरी ठाकुर को हीं मिली है।वे एक कुशल शिक्षक ,देशभक्त तथा राजनेता थे।वे राज्य के दुसरे उप-मुख्यमंत्री बने तथा दो बार मुख्यमंत्री भी बने।इनके कार्यकाल में पिछड़े दलितों के लिए बहुत से ऐतिहासिक कार्य हुए।मुख्य रूप से उत्क्रमित मध्य विद्यालय भोरहाॅ,मध्य विद्यालय-रामपुररूद्र, मध्य विद्यालय रसौली,कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय-बकवाॅ,बीआरसी कार्यालय पानापुर सहित सभी विद्यालयों में कर्पूरी ठाकुर की जयन्ति मनाई गई ।




Recent Comments