तरवारा में सड़क के किनारे अनियंत्रित कार बिजली पोल तोड़ते हुए गढ़े में जा पलटी, मची अफरा- तफरी◆कार में सवार तीन घायल,एक रेफरपरवेज़ अख्तर/सिवान:जिले के जी.बी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार अवस्तिथ गंडक नहर पुल के समीप एस.एच 73 पर शुक्रवार की संध्या उस समय अफरा-तफरी मच गई की जब पटना से सिवान में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही कार यूपी 54.टी.9187 अनियंत्रित होकर बिजली की पोल तोड़ते हुए गढ़े में जा पलटी। हुई हादसे के दौरान कार में सवार तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।जिसमे एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा आनन-फानन में सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिये स्थानिये निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया।जहाँ एक घायल की हालत गम्भीर होने के कारण चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सिवान रेफर कर दिया। उधर घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच घटना की जानकारी ली। इस सन्दर्भ में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया की ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों का इलाज कराया गया।उन्होंने कहा कि घायलों से अभी तक कोई सम्पर्क नही हो पाया है।ताकि घटना की पूर्ण जानकारी मिल सके। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जप्त कर हल्का चौकीदार के देख-रेख में लगाया गया है।
———-