रास्ट्रीय पंचायत दिवस पर ग्रेजुएट मुखिया होंगे सम्मानित
#सुरभि तिवारी
तरैया(सारण)12अप्रैल 2018
प्रखण्ड में ग्रेजुएट मुखिया को रास्ट्रीय पंचायत दिवस पर सरकार सम्मानित करने जा रही है।अगामी 24 अप्रैल को पूरे बिहार में रास्ट्रीय पंचायत दिवस मनाया जायेगा।बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय संविधान के 73 वे अनुच्छेद में संसोधन के बाद 24 अप्रैल 1993 से यह लागू है।जिसके उपलक्ष्य में अगामी 24 अप्रैल को सरकार मुखिया,जिला पार्षद व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करेगी।इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों को चार शर्त पूरे करने होंगे।पहला 2001 से 20016 के बीच पंचायत प्रतिनिधि कम से कम दो बार या अधिक से अधिक तीन बार निर्वाचित हुआ हो,दूसरा वह प्रतिनिधि ग्रेजुएट हो,तीसरा वर्तमान में वह निर्वाचित हो तथा चौथा पूर्व में सरकार द्वारा किसी अच्छे कार्य के लिए सम्मानित किया गया हो।इसमे दो शर्त अनिवार्य है पहला वह ग्रेजुएट हो तथा कम से कम दो बार या उससे अधिक बार निर्वाचित हो।इसके लिए जिला मुख्यालय से प्रखण्ड कार्यालय को ऐसे प्रतिनिधि की सूची भेजी गयी है।जिसका सत्यापन प्रखण्ड कर्मी कर रहे है।तरैया के पचरौर पंचायत के मुखिया विनोद सिंह का नाम उक्त सूची में शामिल है।