इसुआपुर ( सारण ) :- इसुआपुर प्रखंड के सिसवाँ गाँव के नवनिर्मित भागवती मंदिर परिसर में नव दिवसीय महायज्ञ का शुक्रवार के दिन वैदिक मंत्रोचारण के साथ ध्वजारोहण हुआ । वहीं 23 मई से 31 तक होने वाले महायज्ञ के लिये पूजा पाठ के साथ-साथ ध्वजारोहण किया गया । वहीं गणमाण्य लोगों में संत नारद बाबा, इसुआपुर मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा, सुधीर सिंह, छविनाथ सिंह, चन्देश्वर राय ध्वजारोहण में शामिल थे । महायज्ञ के यजमान अरुण सिंह, देवपति देवी, पशुराम उपाध्याय, विरेन्द्र उपाध्याय, मुखिया प्रत्यासी मुकेश सिंह, पंचायत समिति सदस्य मिथुन कुशवाहा के साथ-साथ सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे ।