दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

बेतिया : केस सुलह करने के लिए नगर के लिबर्टी चौक के समीप एक महिला से मारपीट करने का प्रकाश में आया है। संतघाट निवासी महिला आमना खातून कपड़ा खरीद कर अपने नानी के घर जा रही थी। इसी दौरान कतिपय तत्वों ने उसे घेर कर पिटाई कर दी। मामले में अमना खातून ने श्रीनगर थाना क्षेत्र के पखनाहा निवासी अतिकय रहमान, पप्पू, मोजीबउर रहमान, बडकी, अनिसुर रहमान, यास्मीन प्रवीण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को दिए बयान में आमना खातून ने बताया है कि जब वह बाजार से कपड़ा खरीद नानी के घर जा रही थी तो पूर्व से चल रहे मुकदमे को लेकर आरोपी उसे घेर कर मारपीट कर जख्मी कर दिए। सोने के आभूषण भी छीन लिया। आरोपियों ने उसकी मां के साथ भी मारपीट की और अंगुली तोड़ दिया। आरोपी के सुलह करने की बात कहे। बात न मानने पर जान मारने की धमकी दिए।