सारण :मशरक के खजुरी पंचायत के वार्ड सदस्या नुरजहाॅ बीबी का असामयिक निधन , पंचायत में शोक 
मशरक (सारण) :
प्रखंड क्षेत्र के खजुरी पंचायत के वार्ड नं- 3 के वार्ड सदस्या व बिशुनपुरा गांव के स्व0 तुफान मियाॅ की 45 वर्षीय पत्नी नुरजहाॅ बीबी को ठंड लगने से निधन हो गया। वार्ड सदस्या 
तीन पुत्र एक पुत्री अब बेसहारा हो गया। पूर्व मुखिया प्रतिनिधि राकेश सिंह ने शोक संतप्त परिवार को ढाढस बढाया। मिली सूचनानुसार वार्ड सदस्या नुरजहाॅ बीबी को एक रोज पहले रात में ठंड लग गया था। सुबह में ग्रामीण चिकित्सक से दवा ली थी। लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी मृत्यु हो गई।  विधान पार्षद ई0 सच्चिदानन्द राय के प्रतिनिधि कुमार रजनीश ने प्रशासन से बात किया तथा मृतक वार्ड सदस्या के परिजन को सहायता राशि प्रशासन से दिलवाए जाने का आश्वासन दिया।