​राष्ट्रीय आजाद मंच पश्चिम चंपारण के निवर्तमान जिला अध्यक्ष विशाल कुमार मिश्र को बिहार प्रदेश का युवा उपाध्य्क्ष नियुक्त किया गया

✍”दैनिक खोज खबर ” विशेष संवाददाता नीरज ठाकुर बेतिया  (पं.च) बिहार 👉 राष्ट्रीय आजाद मंच के पटना में चल रहें तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग के दौरान पश्चिम चंपारण के निवर्तमान जिला अध्यक्ष विशाल कुमार मिश्र को बिहार प्रदेश का युवा उपाध्य्क्ष नियुक्त किया गया है, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अरविंद चतुर्वेदी ने कहा कि यह फैसला मंच के अधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं के निस्वार्थ और निष्ठा पूर्वक किए गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है वही नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल कुमार मिश्र ने संगठन के विस्तार एवं राष्ट्रीय मुल्यो की संरक्षा हेतु सदा समर्पित रहने का संकल्प लेते हुए कहा की संगठन में मिले दायित्वों का बखूबी निर्वाहन करेंगे सामाजिक मुद्दों को लेकर वह पहले से ही संवेदनशील हैं अब प्रदेश के साथियों के सहयोग से समाज हित में इन मुद्दों पर कार्य करेंगे।

प्रेस वार्ता कर नगर अध्यक्ष शैलेश दुबे ने कहा कि विशाल कुमार मिश्र के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर जिले के कार्यकर्ताओं में हर्षोउल्लास का माहौल है ऐसा पहली बार हुआ है कि पश्चिम चंपारण जिले से कोई प्रदेश उपाध्यक्ष के लिए चुना गया है,कमलनाथ नगर स्थित जिला कार्यालय में मंच के कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिठाई खिला शुभकामनाएं दी, मौके पर मंच के जिला उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता,जिला मंत्री अभिषेक गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष गोलू मिश्र ,अनुतोष राय, मोहित राय, दीपक आर्य,अतुल मिश्रा, उत्तम कुमार,नितीश कुमार,मोहित गिरी, निखिल गुप्ता,सुमन सौरभ इत्यादी ने विशाल को बधाई दी॥