
लहलादपुर(सारण)। स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के तहत बसही में साइकिल रैली निकाली गयी। ग्रामीणों को जागरुक करने के उदेश्य से स्कूली छात्रों, शिक्षकों व अफसरों ने पूरे गांव में जागरुकता अभियान चलाया। साइकिल रैली का नेतृत्व बीडीओ नीलेश कुमार ने किया। बीडीओ ने ग्रामीणों को बताया की स्वच्छ रहने के कई फायदे है। जिस तरह से हम अपने घर के भीतर सफाई रखते है उसी तरह से बाहर भी रखे तो पूरे गांव में सफाई दिखने लगेगी। स्वच्छता अभियान के प्रखण्ड समन्वयक मो. वसीम खान ने बताया की स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के तहत दो अक्टूबर तक हरेक दिन अभियान चलेगा। मौके पर बीईओ नागेश्वर कुमार भी मौजूद रहे।




Recent Comments