परसा(सारण)-कोविड 19 को लेकर छात्र रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह के सौजन्य से गुरुवार को भेल्दी तथा मकेर थाना में कार्यरत सभी पुलिस कर्मी मकेर के प्रखंड अंचल तथा स्वस्थ्य विभाग के पदाधिकारी तथा पत्रकार को मास्क सेनेटाइजर ग्लब्स तथा साबुन का कार्यकर्ताओं द्वारा वितरण किया गया। राहुल सिंह कहा कि पिछले 3 महीने से हमारे पुलिसकर्मी निरंतर दिन रात हमारी सेवा में लगे हुए हैं।जिन लोगों को छूने से उनके परिवार वाले डर रहे हैं उन लोगों के पास पुलिस कर्मी जा रहे हैं उनका इलाज करवा रहे हैं। क्वारंटाइन सेंटर तक पहुंचा रहे हैं।उन्होंने कहा कि कोरोना तो आज है कल नहीं रहेगा लेकिन जिस अदम्य साहस और लोक सेवा की भावना का प्रदर्शन हमारी पुलिस ने किया है वह हमेशा याद रखा जाएगा।इस संकट की घड़ी में एक अच्छी बात यह हुई है कि पुलिस की छवि बदली है।आमजन में पुलिस के प्रति सम्मान बढ़ा है।कोरोना महामारी में पुलिस फ्रंट लाइन पर है इसलिए मैंने अपनी क्षमता अनुसार हमारे पुलिसकर्मियों के सुरक्षा के लिए कुछ जरूरी उपकरण उनको मुहैया कराया।जिसमें भेल्दी थानाध्यक्ष विकास कुमार मकेर थानाध्यक्ष शिव अमित प्रकाश कौशिक मकेर बीडीओ अभिनाश कुमार सीओ सहदुल होदा चिकित्सा प्रभार गोपाल कृष्णन समाजसेवी युवा रालोसपा इरफान आलम छात्र रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष पंकज यादव अभिषेक राय,चंदन यादव,प्रिंस यादव,मनीष कुमार आदि शामिल थे।