असम एनआरसी रिपोर्ट में हुई है घोर गडबड़ी -छपरवी
छपरा(सारण):इस्लामी जलसा के प्रसिद्ध एनाउंसर हाफ़िज़ साहेब रज़ा ख़ान छपरवी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा के असम में हुए एनआरसी रिपोर्ट में 40 लाख लोगों को नागरिकता से खारिज किया गया है जो बहुत ही चिंताजनक विषय है। सर्वे रिपोर्ट में व्यापक स्तर पे गड़बड़ी की गई है और देश की सर्वे प्रणाली को बदनाम करने साज़िश है। क्योकि देश के पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद के परिवार का भी नाम ग़ायब है।वहीं देश के संसद में पिछले 4 बार से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले बदरुद्दीन अजमल के परिवार का भी नाम ग़ायब है। यहां तक कि जो व्यक्ति देश सेवा में सेना में अपनी सर्विस दे चुका है, सेना के एवार्ड से सम्मानित है। वैसे परिवारों का भी नाम ग़ायब है। सर्वे एजेंसी अपने नाकारात्मक सोच को स्थापित करने के प्रयास में एक विशेष समुदाय को टारगेट कर रही है। नहीं तो फिर ये कहाँ का न्याय है कि एक ही परिवार के दो आदमी भारतीय नागरिकता सूची में है और 4 आदमी सूची से विलुप्त है। देश का लोकतंत्र इतना कमजोर नही है।जिससे कि भ्र्ष्ट तंत्र मंत्र अपना निशाना साध ले ऐसे में केंद्र सरकार इस मुद्दे पे गंभीरता से विचार करें तब ही कोई निर्णय ले आखिर में श्री छपरवी ने कहा कि सारण जिलाधिकारी के माध्यम से गृह मंत्री को सुझाव पत्र जल्द ही भेजा जाएगा।
#न्यूज़ इनपुट-मनोरंजन पाठक /छपरा :