मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अन्तगर्त सड़क निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास

अमनौर/सारण: प्रखंड के अपहर पंचायत अंतर्गत सलखुआ गांव मेंं मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अन्तगर्त लाखों रुपए की लागत से पक्की सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास भाजपा विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने किया. बुधवार को उक्त योजना के तहत मिडिल स्कूल सलखुआ गांव से संतोष तिवारी के घर तक लगभग 13 लाख रुपये की लागत से पक्की सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास स्थानीय विधायक चोकर बाबा ने पूजा अर्चना कर शिलापट का अनावरण कर किया. इस दौरान विधायक चोकर बाबा ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुल मंत्र सबका साथ -सबका विकास एवं सबका विश्वास के साथ अमनौर विधान सभा क्षेत्र के हर गांव -गली में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं. केन्द्र की नरेंद्र मोदी व बिहार के नीतीश कुमार व सुशील कुमार मोदी के नेतृत्व मे सरकार तेज गति से चौतरफा विकास कर रही है.उक्त मौके पर मुख्य रूप से मुन्ना राय,राणा सुरेश सिंह,चंदन कुमार पांडेय,निर्मल पांडेय,मयंक कुमार सिंह, बबलू राय,संतोष तिवारी,राजेन्द्र पांडेय,कृष्णानंद तिवारी,कामाख्या साह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.