राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया ।थाना क्षेत्र के खुटिया इंदु गांव में एक पांच वर्षीय बच्चे का गला दबाकर हत्या का मामला प्रकाश में आया है ।इस बाबत लड़के के पिता बृजेश यादव थाने में आवेदन देकर चार लोगों को आरोपित किया है ।इस संदर्भ में बताया जाता है कि बृजेश यादव अपने पुत्र हरिओम को लेकर दरवाजे पर सोया था तभी देर रात उसके गांव के राजू यादव, अनिल पांडे ,डोमा यादव, भरोस जादव पहुंचकर उनको बेटे को उठा लिए वही बृजेश को ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिए तथा उनके पुत्र को गला दबाकर हत्या कर दिया। हालांकि इस मामले को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि यह भूमि विवाद से मामला जुटा है ।हालांकि सूचना मिलते ही मझौलिया थाना अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता दल बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर बेतिया पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।मृतक बृजेश यादव का बड़ा पुत्र बताया जाता है। इस घटना को लेकर मृतक की मा सपना देवी का रोते-रोते बुरा हाल बना हुआ है आसपास के लोग ढाढस बांध रहे हैं।