
राम नवमी को लेकर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक
———
मशरक से रोहित कश्यप की रिपोर्ट
———-
मशरक(सारण):
थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ हरिमोहन कुमार ने की। बैठक में राम नवमी का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने का निर्णय लिया गया। थाना में नये पदस्थापित थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान, मशरक सीओ हेमन्त कुमार झाॅ, अवर निरीक्षक अमित कुमार पाण्डेय, जामुन प्रसाद, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अमर सिंह, प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र राय, उपप्रमुख शाहेब हुसेन उर्फ टुनटुन, मुखिया मुन्ना माॅझी, शिवजी शर्मा, चन्द्रमा सिंह, बिपीनविहारी सिंह, अनिल ठाकुर सहित पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता व बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। बैठक में नये थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने कहा कि राम नवमी का पर्व शांति पूर्ण ढंग से मनाये। इसमें आप सभी का सहयोग होना चाहिए। सीओ हेमन्त कुमार झाॅ ने कहा कि राम नवमी के पूर्व के मौके पर जुलूस निकालने वाले लोग रूट चार्ट पहले ही थाना में जमा करे। बीडीओ हरिमोहन कुमार ने कहा कि जुलूस के नाम पर माहौल बिगारने वालो पर आप भी नजर रखे, जबकि प्रशासन का भी विशेष नजर रहेगा।




Recent Comments