मशरक में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, कारोबारी फरार
———-
मशरक से रोहित कश्यप की रिपोर्ट 
———-
मशरक (सारण): 
थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डुमरसन में छापामारी कर 126 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया। हालाँकि कारोबारी पुलिस को आते देख अंधेरा का लाभ  उठाकर भागने में सफल रहा। मढौरा के अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर मशरक के पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश पासवान, मशरक थाना के नये पदस्थापित थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान, अवर निरीक्षक अमित कुमार पाण्डेय, के अलावे मशरक थाना पुलिस बल व सैफ जवानों तथा तरैया थाना पुलिस बल भी उक्त छापामारी में मौजुद थी। भारी पुलिस बल के मौजुदगी में यह कार्रवाई कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि थाना प्राथमिकीदर्ज कर डुमरसन के अशोक साह, प्रिंस कुमार, शैलेश राय तथा पानापुर थाना क्षेत्रीय के लगुनी गांव के भरत राय को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। मशरक में नये थानाध्यक्ष के पदाधिकारियों पर अजय कुमार पासवान के योगदान देने के मात्र 6 घंटे बाद ही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद होने से शराब माफियाओ में हरकम्प मच गया है। वही लोगों में चर्चा होने लगी है कि नितीश सरकार के शराब बंदी का असर भी अब मशरक में दिखने लगा है।