
राधे कृष्ण मठिया प्रांगण में नवदुर्गा पूजन हेतु 201 कलश के साथ नगर भ्रमण
मढौरा (सारण) : मढौरा प्रखंड के नरहरपुर चमारी स्थित राधे कृष्ण मठिया प्रांगण में नवदुर्गा पूजन हेतू विशेष रूप से माता के आगमन को लेकर 201 कलश के साथ नगर भ्रमण करते हुए कलश यात्रा निकाली गई.कलश यात्रा मठिया परिसर से पड़री.खैनिया बाबा से पिरौटा होते हुए कलश यात्रा उत्क्रमित मध्य विधालय के किनारे गंडकी नदी पहुँची, जहाँ वैदिक। मंत्रोच्चार के साथ पं प्रभाकर दुबे ने सभी श्रद्धालुओ सहित मुख्य रूप से यजमान चन्द्रकिशोर सिह एव श्रीमति रीना सिंह का जलभरी कराया। उसके बाद कलश यात्रा ग्रामीणों के भीड़ एव जय माता दी जयकारे से गूंजता हुआ वापस राधे कृष्ण मठिया पहुँचा। जहा नवदुर्गा का नव कलश से आह्वान किया गया। उसके बाद बेलनेवतन की प्रक्रिया शुरू की गई।




Recent Comments