◆महम्मदपुर बाजार के खेल मैदान में इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने फिता काटकर मैच का उदघाट्न किया*
◆खेल मानसिक तनाव को कम करता है – संगम बाबा

पानापुर (सारण ) :-पानापुर प्रखंड के महम्मदपुर बाजार के खेल मैदान में शिवमहिमा T-20 क्रिकेट टुर्नामेन्ट का मैच पचभिण्डा और महम्मदपुर के बीच खेला गया । जिसका उदघाट्न इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने फीता काटकर और खिलाड़ीयों से परिचय प्राप्त कर किया । मैच का शुभारंभ संगम बाबा ने टास कराकरा वा बल्लेबाजी कर किया । वहीं संगम बाबा ने दर्शकों और खिलाड़ीयों को संबोधित करते हुये कहा की आजकल के भागदौङ की जिन्दगी काफी तनावभरी है और तनाव से मुक्ति के लिये खेल को खेलना और खेल को देखना जरुरी है । टुर्नामेन्ट का दुसरा मैच पचभिण्डा बनाम महम्मदपुर के बीच खेला गया । पचभिण्डा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 74 रन बनाये । वहीं जवाब में खेलने उतरी महम्मदपुर की टीम 28 रनों के स्कोर पर हीं ढेर हो गयी और पचभिण्डा की टीम 46 रनों से मैच को जीतकर सेमीफाईनल में जगह बना ली । मैन ऑफ द मैच विजेता टीम पचभिण्डा मेराज को स्थानीय मुखिया अनील माँझी व पंचायत समिति सदस्य रामग्यास चौरसिया ने संयुक्त रुप से दिया । आयोजक मुन्ना कुशवाहा, नंदन कुशवाहा उर्फ बुआ, मोहरर्म मियाँ, लम्भूजी व एम्पायर सोनू बाबा एव मोनू बाबा और कमेन्टेटर अरुण यादव के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे ।




Recent Comments