रात में स्कार्पियो गाड़ी से नवविवाहिता को रोड किनारे फेंका, इलाज के दौरान मौत

अमनौर(सारण) : शनिवार की बीती रात चलती स्कार्पियो गाड़ी से एक (लगभग 23 वर्षीय) नवविवाहिता महिला को एसएच 104 अमनौर-भेल्दी मुख्य पथ अमनौर चौक से भेल्दी रोड मे महज सौ गज की दुरी पर स्कार्पियो महिला को सडक पर फेंक भेल्दी के तरफ भाग गया.
स्थानीय लोगों ने सडक़ पर तडप रही महिला को उपचार के लिए अमनौर पीएचसी मे भर्ती कराया।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है।शव की पहचान थाना क्षेत्र के अपहर गांव निवासी जीतेन्द्र महतो की पत्नी के रूप में हुई है। पुलिस को उसके पास से एक मोबाइल पुलिस को हाथ लगी है।जिससे पुलिस मामले की अनुसंधान मे जूट गयीं है।