
परसा में नव निर्वाचित सांसद रूडी के स्वागत में उमड़ा जन सैलाब
परसा-स्थानीय बजार स्तिथ पूर्व मुख्यमंत्री स्व दरोगा प्रसाद राय चौक पर सारण संसदीय क्षेत्र से नव निर्वाचित भाजपा संसाद स पूर्व मंत्री राजीव प्रताप रूडी का बैंड बाजे के साथ एनडीए कार्यकर्ताओं ने फूल माला से जोरदार स्वागत किया।वही कार्यकर्ताओ ने बम पटाखा छोड़ तथा एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की ख़ुशी जाहिर किया।बर्तमान सांसद रूडी पैतृक आवास अमनौर से पटना जाने के क्रम में भाजपा नेता राजकिशोर राय तथा नप भाजपा अध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।रूडी ने वाहन से उतरकर सभी कार्यकर्ताओं की अभिवादन स्वीकार किया।और जित के लिए एनडीए कार्यकर्ताओ के प्रति अभार प्रकट किया।इस मौके पर राजकिशोर राय अर्जुन सिंह मुखिया प्रतिनिधि प्रभात दुबे संजय चौबे तूफान सिंह सोनू सिंह शैलेश गिरी चन्दन सिंह सरोज सिंह विकास कुमार सिंह अशोक शुक्ला भूलन सिंह गुड्डू सिंह नागेन्द्र कुमार हरेन्द्र सिंह सुरेन्द्र प्रसाद आदि सैकड़ो एनडीए के कार्यकर्ता शामिल थे।




Recent Comments