मढ़ौरा (सारण) । गौरा ओपी के सलिमापुर पोखरा के पास फेरी कर रहे एक युवक से हुई छिनतई के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया । मामले में असाव निवासी विकास भारती ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी । मिली जानकारी के अनुसार सलिमापुर पोखर के पास एक फेरी करने वाले युवक से अपाची सवार युवक ने हथियार का भय दिखाकर कपड़े और रुपयें छीन लिए थे । घटना को लेकर पीड़ित ने गौरा ओपी पुलिस को फोन पर सूचना दी थी । सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की निशानदेही पर सलिमापुर निवासी एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है । पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ में जुटी है । गौरा ओपी इंचार्ज नित्यानंद सिंह ने बताया की  गिरफ्तार का नाम ओमप्रकाश है जिसके पास से छीने गए कपड़े बरामद हुए है ।