सांसद रूडी के पहल पर छात्राओं को इंजीनियरिंग में निःशुल्क तैयारी के लिए छपरा में आयोजित हुई प्रतियोगिता परीक्षा

छपरा : सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी के सहयोग से इंजीनियरिंग के छात्रों को मिलेगा सुपर -30 में निशुल्क मौका छपरा सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रयास से इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा आयोजित होने वाली इंजीनियरिंग कॉलेज में नामांकन के लिए एक प्रवेश परीक्षा का आयोजन छपरा के भागवत विद्यापीठ में किया गया । परीक्षा में दर्जनों छात्राएं सम्मिलित हुई ।उक्त परीक्षा में सफल छात्राओं का पटना के सुप्रसिद्ध सुपर-30 में निशुल्क पढ़ाई की सुविधा दी जाएगी । पढ़ाई के दौरान छात्राओं के आवास और भोजन की सुविधा भी निशुल्क होगी। इसकी जानकारी देते हुए भाजपा राज्य परिषद के सदस्य राकेश सिंह ने बताया कि इस परीक्षा का अगला चरण पुनः 21 जुलाई को भागवत विद्यापीठ में फिर से आयोजित किया जाएगा । परीक्षा के दौरान मुख्य रूप से सांसद कार्यालय प्रभारी कमलेश सिंह महामंत्री धर्मेंद्र कुमार सिंह प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भाजपा नेता राकेश सिंह अनिल सिंह मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह प्रवक्ता शांतनु कुमार बलवंत सिंह इत्यादि उपस्थित थे l