
राज्य सरकार की विफलता को ले भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
जलालपुर संवाददाता
राज्य में बढ़ रहे अपराध, बिजली बिल में भारी गड़बड़ी एवमं शराब बन्दी की बिफलता को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ ने बुधवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में रैली निकाली। रैली में शामिल भाजपा नेताओं ने टेक्निवास बाजार के समीप सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। पुतला दहन के दौरान मौजूद कार्यकर्ता हाथो में तख्ती लेकर बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
वही कार्यकर्ताओ का कहना था की अपराध पर अंकुश लगाने के बजाय अपने हार से बौखलाई सूबे की सरकार भाजपा के वरीय नेताओ को झूठी केस में फसाने की काम कर रही है।
मौके पर अवधेश ओझा ,मनोज साह, तारकेश्वर तिवारी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Recent Comments