इंडियन जर्नलिस्ट एसोशिएसन ने पत्रकारों की हत्या पर जताया चिंता, बक्सर डीएम को सौंपा ज्ञापन
#थम नही रहा है देश मे पत्रकारों की हत्या का सिलसिला
बक्सर,बिहार:थम नहीं रहा है देश में पत्रकारों की हत्या का सिलसिला इसी मसले को लेकर इण्डियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बक्सर जिला इकाई के सदस्य समाहरणालय के पास एकत्रित हुये।
इस बैठक में बक्सर और डुमरांव दोनो अनुमंडल के पत्रकार सदस्यों ने भाग लिया ।

अभी भोजपुर जिले में हुए दो पत्रकारो की हत्या का मामला सुलझा ही नही कि मध्यप्रदेश के भिंड में भी एक पत्रकार को गाड़ी से कुचलकर मार दिया गया ।इन सब मामलों पर बेहद चिंता व्यक्त करते हुए सभी पत्रकारों ने निर्णय लिया कि हमे पत्रकारो की चिंता से सरकार को अवगत कराना चाहिए ।इसके लिए कल बैठक के निर्णयानुसार आज जिलाधिकारी को *पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने* और *आरोपियों की गिरफ्तारी कर स्पीडी ट्रायल* कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया ।
इस अवसर पर जिला संरक्षक अजय मिश्रा, जिला अध्यक्ष सुमन्त सिंह ,जिला महासचिव प्रशांत कुमार ,जिला उपाध्यक्ष संजीत शर्मा, जिला सचिव पुष्पेन्द्र पांडेय, सुनील राय ,दैनिक जागरण के श्रीकांत दुबे ,हिंदुस्तान के रविन्द्र दुबे ,प्रभात खबर से कालिका राय ,दिनेश राय ,शेष नाथ पांडेय आदि कई पत्रकार शामिल हुए ।