*मधेपुरा:पुरैनी में बस दुर्घटनाग्रस्त ,खलासी की मौत*
संजय कुमार सुमन
दैनिक खोज खबर @मधेपुरा
कटिहार से आलमनगर तक चलने वाली वीणा रथ (बीआर39सी-2107) बस आज पुरैनी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमे खलासी की मौत मौके पर हो गई और आधे दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सभी यात्रियों का ईलाज पुरैनी पीएचसी में किया जा रहा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है।
घटना उस समय घटी जब वे कटिहार से आलमनगर जा रही थी। इसी बीच पुरैनी डुमरैल चौंक से होकर आलमनगर जाने के क्रम में चौसा-पुरैनी मुख्यमार्ग पर चालक के नियन्त्रण खोने से बीएस पलट गई।

घटना में कोढा कटिहार के रहने वाले खलासी 40 वर्षीय ललन यादव की मौत बस के अंदर दबने से हो गई। घटना के बाद ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया। बस पलटने के बाद यात्रियों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने आनन-फानन मे बस मे सवार यात्रियों को निकाला जिसमे सपरदह के 40 वर्षीय रामबालक यादव,बरेठा फलका कटिहार के 40 वर्षीय उर्मिला देवी,35 वर्षीय अहिल्या देवी भंगहा कटिहार 35 वर्षीय मानकी देवी, सकलदेव ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया ।

गंभीर रूप से घायल लोगों का उपचार स्वास्थ्य केन्द्र पुरैनी मे चल रहा है, जबकि घटना में गंभीर रूप से घायल खलासी को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक खलासी के शव को थानाध्यक्ष ने पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। वही घटनास्थल पर मौजूद सैकड़ो ग्रामीणो ने हाथ से ही बस को पुनः खड़ा कर दिया। बस फिलहाल पुलिस के कब्जे मे है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जर्जर सडक पर वाहनों का आवागमन दोनों तरह से होता रहता है।कम चौरी सड़क होने के कारण ये दुर्घटना हुई। जर्जर सडक के कारण अब तक दर्जनों लोग मरे पर सड़क नहीं बनी। आम लोगों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध आक्रोश भी देखा गया।





Recent Comments