छपरा-आरा पुल के नामकरण के खिलाफ राजद विधायक ने लोकार्पण स्थल पर लगवाया भिखारी ठाकूर सेतु नाम का बैनर

——-
दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट
—–
डोरीगंज (सारण)
बिहार के बहुचर्चित विधायक सरोज यादव एक बार फिर से चर्चा में हैं. इस बार बड़हरा से राजद विधायक सरोज यादव के चर्चा में रहने का कारण बना है उनका एक विवादित पोस्टर. इस पोस्टर ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है
दरअसल छपरा-आरा पुल जिसका नाम वीर कुंवर सिंह के नाम पर रखा गया है का उद्घाटन हुआ है, लेकिन पुल के पास समारोह स्थल पर विधायक सरोज यादव ने एक ऐसा पोस्टर लगवा दिया था जिसमें पुल का नाम भिखारी ठाकुर सेतु लिखा गया है जो सभा स्थल मंच के हर खंभे पर कोईलवर आरा पथ सह स्व० भिखारी ठाकूर सेतु उदघाटन सह लोकार्पण के लिखे संदेश के साथ हर तरफ टंगा यह होल्डिंग दबी जुबान मे लोगो के बीच खासे चर्चा का विषय बना रहा जिसे उदघाटन स्थल पर मौजूद लोगो के द्वारा इस कारनामे को सरकार की दुविधा व विधायक की जल्दबाजी से जोड़कर देखा जा रहा था
समारोह स्थल पर लगा ये पोस्टर लोगो को साफ-साफ देखने को मिला.बहरहाल राजद के इस विधायक सरोज यादव के ऐसा करने के पीछे क्या मंशा रही है. इसका तो पता नहीं लेकिन एक तरह से उन्होंने सरकार की तरफ से सेतु को दिए नाम वीर कुंवर सेतु को खारिज करने का काम किया है जो भले ही उनकी पार्टी के नेताओ के लिए यह नागवार गुजरा हो किन्तु नामकरण के मसले पर भिखारी ठाकूर के समर्थन मे खड़े कुतूबपुर दियारे क्षेत्र के लोगो एवं परिजनो के लिए विधायक की यह भूल बड़ी राहत व सकून से भरा नजर आया
आपको बता दें कि ये वही विधायक सरोज यादव हैं जो कुछ दिन पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ पटना में धरने पर बैठे थे लालू की पार्टी राजद के इस विधायक के खिलाफ कुछ मामलों में पुलिस शिकायते भी दर्ज हुई थी




Recent Comments