सारण :बैंक से रुपये की निकासी नही होने से नाराज उपभोक्ताओं ने किया हंगामा 
#************************************#
दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट 
—–
डोरीगंज
अवतार नगर थाना क्षेत्र के धनौरा बाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केन्द्र से पैसा निकासी नही होने से नाराज उपभोक्ताओं ने हंगामा किया ।
बैंक मे अधिकांश खाते पोशाक राशी ,राष्ट्रीय सुरक्षा पेंसन एवं बाढ़ राहत राशी के पैसे जमा है ।
उपभोक्ता लक्ष्मीऩा देवी ,रुपधारों देवी, सोनामति कुवँर, रामपति कुवँर, जगमुनी देवी , शिवपति कुवँर , उषा कुवँर, केवली कुवँर , सुरसति कुवँर ,लारो देवी , रामकरण राय , बाल्मीकि राय , मोहन राय , अनिल राय , शेखर सिंह , चंदन सिंह , विजय सिंह ने बताया की गाँव गाँव घुमकर बैक के द्वारा खाता खोलवाया गया एवं  पैसा जमा कराया गया और हमलोगों कों  खाता खुलवाकर बिगत छ: माह से पैसा के लिए दौराया जा रहा है । हमेशा दो चार दिन बाद आने को कहा जाता है और छ: माह से पैसा नही होने की बात कह कर परेशान किया जा रहा है अब हमलोग इसकी शिकायत जिला अग्रणी प्रबंधक से करेंगे ।
इस बाबत बैंक संचालक अविनाश कुमार ने बताया की उपभोक्ता ज्यादा और कैश कम आने के कारण कुछ उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है जल्द ही इसका सामाधान निकाल लिया जाएगा ।