मशरक(सारण)। 9वीं बिहार राज्य (सीनियर)पुरुष वर्ग हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सारण टीम का चयन 21 फरवरी रविवार को किया जाएगा। जिला हैंडबॉल संघ की चयन समिति द्वारा मशरक प्रखण्ड कार्यालय के नजदीक आयोजित क्रीड़ा मैदान में ट्रायल सह चयन प्रतियोगिता में 12 सदस्यीय सारण टीम चुनी जाएगी । जिला हैंडबॉल संघ के सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि चयनित सारण टीम राज्य प्रतियोगिता में 2 से 4 मार्च तक गया में भाग लेंगी । चयन में भाग लेने वाले खिलाड़ियो को ट्रायल /चयन के लिए सुबह 10 बजे खेल मैदान में आधार कार्ड एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निःशुल्क पंजीयन कराना होगा। सीनियर पुरुष वर्ग की राज्य प्रतियोगिता सभी खिलाड़ियो के लिए महत्वपूर्ण प्रतियोगिता होती है इसलिए 4 सदस्यीय चयन समिति बारीकी से खिलाड़ियो का परफॉर्मेंस देख टीम चयन के लिए निदेशित किए गए है। चयन समिति में संत जलेश्वर एकेडमी के प्रबंधक विनीत कुमार , अरुण कुमार पाठक , राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक सिंह गोलू , सिकंदर कुमार होंगे।