परवेज अख्तर/सिवान :
बसंतपुर. थानाक्षेत्र के एक गांव से शनिवार की सुबह अपहृत हुई नाबालिक लड़की को बसंतपुर पुलिस ने बुधवार को छपरा स्टेशन से बरामद कर लिया. बुधवार की सुबह बसंतपुर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार को गुप्त सूचना मिली की अपहृत नाबालिक लड़की अपहर्ता के साथ छपरा स्टेशन पर बैठी है. उसके बाद थानाध्यक्ष ने छपरा जीआरपी से संपर्क कर अपहृता व अपहर्ता को हिरासत में लेने की बात कही. उसके बाद छपरा जीआरपी ने अपहृता व अपहर्ता को हिरासत में लेकर सूचना बसंतपुर थानाध्यक्ष को दिया. हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलते ही मामले में दर्ज प्राथमिकी के आईओ सुरेंद्र कुमार गहलोत महिला पुलिस के साथ छपरा के लिए निकल गए. आईओ छपरा के जीआरपी पोस्ट पर पहुंच कागजी करवाई पूरी कर अपहृता व अपहर्ता को अपने कब्जे में लेकर बुधवार की देर शाम बसंतपुर थाना पहुंचे. उसके बाद गुरुवार को बसंतपुर निवासी अपहर्ता मनीष राय को जेल व अपहृता को मेडिकल के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा गया.
—————




Recent Comments